BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदेश के बाद भी पटवारियों को नहीं किया जा रहा भारमुक्त.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

आदेश के बाद भी पटवारियों को नहीं किया जा रहा भारमुक्त....





रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्रों को क्यो अहमियत नहीं देते प्रभारी तहसीलदार...


सिवनी - कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख जिला सिवनी से जारी पत्र में स्थानांतरण नीति वर्ष 2021 के अंतर्गत स्थानांतरित हुए पटवारियों को भार मुक्त करने को लेकर जिले के सभी तहसीलदारों को 29/10 /2021 को पत्र क्रमांक- 2135/भू अभिलेख स्थापना-1 से पत्र जारी किया गया  जिसमे कार्यालयीन आदेश दिनांक -28/08/2021 को स्थानांतरण नीति वर्ष 2021 के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तहसीलों में पदस्थ पटवारियों के स्थानांतरण प्रशासनिक, स्वयं के व्यय एंव आपसी स्थानांतरण के आधार पर किए गए स्थानांतरित पटवारियों को प्रभारी तहसीलदारों के द्वारा नवीन पदस्थापना तहसील हेतु भार मुक्त नहीं किया गया है जिसको लेकर कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख जिला सिवनी से जिले के सभी तहसीलदारों को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त की गई थी कार्यालय कलेक्टर जिला सिवनी के आदेश के बाद भी स्थानांतरित हुए पटवारियों को भार मुक्त नहीं किए जाने से जिले के अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन की बात का जिक्र पत्र मे करते हुए अत्यंत खेदजनक लिखा गया था वही स्थानांतरित पटवारियों को दो दिवस के भीतर भार मुक्त करने को लेकर निर्देशित पत्र जारी किया गया इसके बाद भी तहसीलों से अन्य तहसीलों में स्थानांतरित हुए पटवारियों को 

जिला कार्यालय से जारी पत्र के बाद भी लगभग 1 माह का वक्त बीत जाने के उपरांत भी घंसौर धनोरा लखनादौन और छपारा के प्रभारी तहसीलदारों के द्वारा स्थानांतरित पटवारियों को भार मुक्त नहीं किया जा रहा है !

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख जिला सिवनी से दिनांक 29 अक्टूबर 2021को जारी पत्र के बाद भी दिनांक 21 नवम्बर 2021 तक जिले की कई तहसीलों से स्थानांतरित हुए पटवारियों को भार मुक्त वहां पदस्थ प्रभारी तहसीलदारों के द्वारा नहीं किए जाने की बात सामने आई है!

वही जिन तहसीलों से पटवारियों को भार मुक्त कर दिया गया है उन पटवारियों की सर्विस बुक पासबुक और अंतिम वेतन प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालयों को नहीं भेजा जा रहा है जिससे स्थानांतरित हुए पटवारियों को वेतन मिलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है!

No comments:

Post a Comment